Indian News : बुलंदशहर | सास और बहू के बीच के कई किस्से तो आप सुने ही होंगे। कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है और दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आज हम आपकों एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक बहू को अपने सास के साथ प्यार हो गया। वह अब पति को छोड़कर सास के रहना चाहती है और उसी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाना चाहती है। बहू से परेशान होकर सास ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के एक गांव की रहने वाली महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी बहू उसके साथ संबंध बनाना चाहती है।

इसका विरोध करने पर बहू आत्मदाह करने और घर में गृह कलेश करने की धमकी देती है। महिला का कहना है कि उसकी बहू उसके पति के साथ भी उसे नहीं रहना देना चाह रही है। महिला का कहना है कि उसकी बहू उससे कहती है तुम सिर्फ मेरी हो। अब मेरे साथ ही पूरी जिंदगी बिताना। पापा के साथ तुम बहुत दिन रह ली। अब मेरे साथ रहो पूरी जिंदगी। महिला ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहू ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। वह मुझे बार-बार धमकी देती है कि मैं तुम्हें बेहोशी की दवाई देकर ऐसा कुछ कर दूंगी कि कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी।

महिला ने अपनी बहू के घरवालों पर 20 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि हम सास-बहू हैं, लेकिन वह कहती है कि हमें वो वाला प्यार करना है। महिला का कहना है कि जब उसे मना किया जाता है तो वह अन्य लड़कियों का उदाहरण भी देती है। महिला ने उक्त मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page