Indian News : दुनिया में कई ऐसाी अजीबोगरीब जगहे हैं, जिनकी अक्सर चर्चा होती रहती है। आपने क्रबिस्तान में इंसान की कब्र के ऊपर लगे टॉम्बस्टोन देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पेड़ों की लाशें देखी हैं? दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पेड़ों के अवशेष को देखकर लगता है कि वह किसी का शव हों। हम आपको आज एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां हर तरफ पेंडों की लाशें पड़ी हैं। इसे लोग भूतिया जंगल के नामे से जानने लगे हैं।
जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनियाभर में कई बदलाव देखने को मिलने रहे हैं। बेतहाशा गर्मी बढ़ रही है और ग्लेशियर पिघल रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण अमेरिका में कई जंगल भूतिहा बनते जा रहे हैं। नॉर्थ कैरोलिना और मैसाच्युसेट्स में खासतौर पर ऐसा नजरा देखने को मिल रहा है। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होती जा रही है, जिससे कई शहरों के डूबने का खतरा है। इस तरह समुद्र के किनारे स्थित जंगल भी कब्रिस्तान में बदल रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र का जलस्तर तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से जंगलों में खारा पानी भर रहा है और पेंड सूखते जा रहे हैं। पूर्वी तट पर ऐसे भूतिया जंगल अधिक नजर आ रहे हैं। यह हर साल 15 फीट बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि जंगलों में समुद्र का खारा पानी और नमक जाने से पेड़ सूख जाते हैं। पेंड़ों के सूखने के बाद उनका ऊपरी हिस्सा नजर आता है, जैसे किसी किसी कब्रिस्तान में टॉम्बस्टोन दिखते हैं।
हालांकि वैज्ञानिकों को अभी भी उम्मीद है। वन विशेषज्ञों का मानना है कि खारा पानी से दूर पेड़ पौधे लगाते रहना चाहिए, क्योंकि तभी फिर जगंल बन पाएंगे, नहीं तो ऐसे ही भूतिहा जंगल बन जाएंगे और पर्यावरण के लिए खतरा साबित होंगे। भूतिहा जंगलों के पीछे इकोलॉजिकल सिस्टम है जिसको सुधारा जा सकता है।
इकोलॉजिस्ट्स का मानना है कि लोग सिर्फ शहरों और जमीनों के डूबने के बारे में सोच रहे हैं। बर्बाद हो रहे जंगलों पर किसा का ध्यान नहीं है। फिलहाल हजारों एकड़ जंगल खत्म होते जा रहे हैं और ना ही इसका कोई उपाय है। इसके अलावा तूफानों और सुनामी के कारण जंगलों में खारा पानी जाता है, जिससे हरे-भरे पेड़ लाश में बदल रहे हैं।
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153