Indian News : गरियाबंद | गरियाबंद जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल में एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

दोनों एक ही फंदे पर पेड़ से लटके मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है। शव की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों ने चंदाहांडी पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली है। इधर युवक के पिता भुजबल ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने कहा कि डेड बॉडी और बाइक के बीच करीब 2 किलोमीटर की दूरी है। मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है।

Read More >>>> सूने मकान में लाखों की चोरी..| Rajasthan

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page