Indian News : खैरागढ़ | खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम बिजनापुर में शुक्रवार सुबह एक युवती की लाश मिली | फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है | सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग में बिजनापुर नाले में अज्ञात युवती की लाश मिली |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

जिसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं | मामले में पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है | वहीं जांच के बाद मामले का खुलासा करने की बात पुलिस कर रही है | पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना के मोहरा चौकी का है |

You cannot copy content of this page