Indian News : रांची | रांची के बिरसा जैविक उद्यान से दुखद खबर सामने आई है | उद्यान में बाघिन के चार नवजात शावकों की मौत हो गई | 10 मई को ही शावकों का जन्म हुआ था | बाघ के बच्चों की मौत से कई सवाल उठ रहे है |

Read More>>>बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 16 लोग घायल | Madhya Pradesh

बता दें कि राजधानी रांची की ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बाघिन के चार शावकों की मौत हो गई है. बाघिन का नाम गौरी बताया जा रहा है | बाघिन ने 10 मई को चार शावकों को जन्म दिया था | बताया जा रहा है कि चारों शावक बाघिन के बेहद करीब आ गए थे, बाघिन के नीचे दबने से शावकों की मौत हुई है | शावकों के जन्म के बाद सीसीटीवी के जरिए पूरी मॉनिटरिंग की जा रही थी | इसके बावजूद नवजात शावकों को नहीं बचाया जा सका |

You cannot copy content of this page