Indian News : मुंबई | मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार की रात मलबे के नीचे दो और शव मिले हैं। NDRF ने बताया कि दो शवों को अभी बाहर नहीं निकाला जा सका है। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। मुंबई में सोमवार की दोपहर में धूल भरी आंधी और बारिश हुई थी। इस दौरान घाटकोपर में एक अवैध विज्ञापन होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया था।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

100 फीट ऊंचे और 250 टन वजन वाले लोहे के होर्डिंग के नीचे कई कार, टू-व्हीलर्स और लोग दब गए थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। NDRF के एक अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप में अंडरग्राउंड फ्यूल स्टोरेज टैंक होने के कारण आग लगने की संभावना है। इसलिए, हम गैस कटर का इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि इसकी चिंगारी आग भड़का सकती है। गैस कटर इस्तेमाल न कर पाने के चलते मलबा हटाने में देरी भी हो रही है।

Read More >>>> क्या Swati Maliwal की जान खतरे में है? जानिए पूरा मामला…..

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page