Indian News : Cannes Film Festival में भारतीय अभिनेता और अभिनेत्रियों के फैशन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल अपना 75वां आयोजन मना रहा है। इसमें कई भारतीय एक्टर-एक्ट्रेस को भी बुलाया गया है।

इस दौरान बॉलीवुड की मस्तानी का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। दीपिका के इस लुक को काफी ट्रोल किया जा रहा है। बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण के इस लुक से फैंस कुछ खास इंप्रेस्ड नहीं हैं।

दीपिका को लगातार दूसरे रेड कारपेट लुक के लिए भी फैंस की ट्रोलिंग झेलनी पद रही है। बता दें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने तीसरे दिन Louis Vuitton का रेड गाउन पहना था। इस स्कारलेट गाउन में दीपिका काफी स्टनिंग लगीं।

उन्होंने अपने लुक को Cartier नेकलेस के साथ टीमअप किया यह। दूसरे रेड कारपेट में दीपिका ने डीप नेकलाइन रेड गाउन के साथ रेड लिपस्टिक, पिंक हाईलाइटर, ग्लोइंग मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

दीपिका के इस लुक में सबसे ज्यादा टारगेट उनके हेयरस्टाइल (हेयरडो) को किया गया। एक्ट्रेस ने आने बालों को ट्विट कर मोल्ड किया था लेकिन उनका ये लुक फैंस को पसंद नहीं आया।

दीपिका के लुक को लेकर लोगों का कहना है की वह हमेशा दूसरों को कॉपी करती हैं। बता दें दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहले भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। कांन्स में दीपिका अपने हर लुक से फैंस को निराश कर रही हैं।

You cannot copy content of this page