Indian News : दुर्ग | दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो युवक पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा करने लगे | झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

उसने युवक पर ताबड़तोड़ वार किया | कई जगह कुल्हाड़ी लगने से दूसरा युवक वहीं ढेर हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई | सूचना मिलते ही धमधा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया | पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Read More>>>शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया गैंगरेप, आरोपी फरार….

धमधा पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास की है | मामले में आरोपी की पहचान 29 साल के सौरभ साहू के रूप में की गई है | जबाकी मृतक की पहचान 33 साल के देवेंद्र साहू के रूप में की गई है | वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा |

You cannot copy content of this page