Indian News : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12 बजे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ ( rajnath singh) सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ( amit shah)सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्‌डी ने गुरूवार को ऐलान किया है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए( NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। सीएम जगन का मानना ​​है कि मुर्मू का समर्थन करना एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधित्व पर हमेशा जोर देने की उनकी विचारधारा के अनुरूप है। जगन बिजी शेड्यूल( schdule) के कारण मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने में शामिल नहीं हो पाएंगे।

द्रौपदी मुर्मू के बारे में 




द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आनेवाली आदिवासी (aadivasi) हैं। झारखंड की नौंवी राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। वह पहली ओडिया ( odisha) नेता हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया।BJP-BJD गठबंधन सरकार में साल 2002 से 2004 तक वह मंत्री भी रह चुकी हैं।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख ( last date) 29 जून है

वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। अगले महीने की 25 तारीख को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा। 15 जून को नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है।

You cannot copy content of this page