Indian News : दिल्ली। अप्रैल के महीने में अभी पहला हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ और गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है | देश के बड़े हिस्से में लंबे समय से शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है | जिसके कारण पारे का स्तर सामान्य से कही अधिक बढ़ गया है | दक्षिण, मध्य और पूर्वी राज्यों के हिस्से अत्यधिक गर्मी की चपेट में हैं | अगले 2-3 दिनों तक इन क्षेत्र के कुछ इलाकों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है | हालांकि दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है | तेज हवाओं ने दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल दिया है | दिल्ली में पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है | 5 अप्रैल को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे | वहीं, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है | तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री मापा गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

वीकेंड पर भी दिल्ली में दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलने के आसार हैं | इससे मौसम नरम बना रहेगा | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम के तेवर देखने को मिल सकते हैं | लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा | आज यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है | हालांकि अगले दो दिन तापमान में एक प्वाइंट की गिरावट देखी जा सकती है | मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है और मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश संभव है | वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है | केरल में हल्की बारिश संभव है |

Read More >>>> शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स इतने अंक टूटा….

You cannot copy content of this page