Indian News : सुकमा | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 24 सितंबर की सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि DRG, CRPF और कोबरा के जवान कर्कनगुड़ा में नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं।सुबह से ही दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

सुकमा SP किरण चव्हाण ने नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा की बटालियन नंबर-1 के साथ मुठभेड़ हो रही है। सुबह से ही दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। सारे जवान सुरक्षित हैं। जवान जब लौटेंगे तो ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े”>Read more>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े




23 सितंबर की शाम नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे। मौके से जवानों ने AK-47 सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।जानकारी के मुताबिक, जवान अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकले थे। शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

>>>>Stock Market Update : सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट….|”>Read more>>>>>Stock Market Update : सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट….|

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। मुठभेड़ में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित हैं। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी |

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page