Indian News

इंदौरः Devi Ahilya University examinations postponed कर्मचारियों की हड़ताल के चलते देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 जून तक की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 2 जून से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। आंदोलन का असर डीएवीवी के काम पर हो रहा है। यही वजह है कि परीक्षाओं को अब स्थगित करना पड़ रहा है।

Devi Ahilya University examinations postponed उधर, शासन स्तर पर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास चल रहा है। 15 दिनों से प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने में लगे हैं। बीते सप्ताह से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने आधे दिन काम बंद रखा है। 2 जून से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं।




परीक्षा को स्थगित करना इसलिए पड़ रहा है, क्योंकि विश्वविद्यालय को परीक्षा से जुड़ी सामग्री व पेपर और उत्तरपुस्तिकाएं केंद्रों तक पहुंचना होती है। यह काम विश्वविद्यालय में नियमित कर्मचारी को दिया जाता है। दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को इन कामों में शामिल नहीं करते हैं।

You cannot copy content of this page