Indian News : जबलपुर | जबलपुर में एक किसान की हंसिया मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने नशे की हालत में मृतक से विवाद किया और हंसिया से वार कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना बेलखेड़ा थाना के ग्राम सुंदरादेही की है।

बेलखेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक, जबलपुर में एक किसान ने दूसरे किसान की हंसिया मारकर हत्या कर दी। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह (23) वहीं आरोपी बिरदू उर्फ बृजेश लोधी(32) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक पेशे से किसान है। फरार आरोपी की जबलपुर सहित नरसिंहपुर और दमोह जिले में भी तलाश की जा रही है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े




सोमवार रात गांव में महाआरती होना थी। रात करीब साढ़े 10 बजे मृतक रविन्द्र घर से अकेला महाआरती में शामिल होने निकला। उसी रास्ते में शराब के नशे में धुत आरोपी बिरदू आने-जाने वालों को गाली-गलौज कर रहा था। अधिकतर लोगों ने आरोपी की बातों को अनसुना कर दिया।लेकिन, जब रविन्द्र वहां से निकला तो बिरदू ने उसके साथ बहस करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख आरोपी की पत्नी ने मौके पर पहुंच विवाद शांत करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पत्नी के साथ भी मारपीट की।

आरोपी ने पत्नी और मृतक रविन्द्र से विवाद के दौरान घर के भीतर रखी हंसिया निकाल लाया। जिसे देख मृतक ने खुद को बचने के लिए दौड़ लगाई और गांव के ही कोमल नाम के व्यक्ति के घर में घुस गया। आरोपी ने मृतक का करीब 200 मीटर पीछा करते हुए उसके सीने और सिर पर हंसिया से कई वार किए।

>>>>तीन मुंह वाला कोबरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो…”>read more>>>>>तीन मुंह वाला कोबरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो…

घटना की जानकारी लगते ही रविन्द्र का बड़े भाई गंभीर हालत में उसे लेकर बेलखेडा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। यहां से करीब साढ़े 12 बजे उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रवीन्द्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि आरोपी बिरदू नशे के हालत में हंसिया लिए गांव भर में घूम रहा था। महाआरती के दौरान आने जाने वाले लोगों से गाली-गलौज कर विवाद कर रहा था। इस दौरान उसने छोटे भाई पर हमला कर वहां से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक हत्या को अंजाम देने के बाद बिरदू हंसिया लेकर गांव के बाहर नदी की तरफ भागा। गांव वालों ने उसका पीछा भी किया है, पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह गायब हो गया। नदी पार करने के बाद संभवत वह तेंदूखेड़ा तरफ भाग होगा। नरसिंहपुर पुलिस को भी हत्यारे को पकड़ने के लिए सूचना दी गई है। आरोपी अक्सर घर पर पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। गांव वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज किए है।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page