Indian News : नई दिल्ली | संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान गुरुवार, 8 फरवरी को नोएडा से दिल्ली की ओर कूच करेंगे | इसके साथ ही किसानों ने दिल्ली के संसद भवन के घेराव करने की भी धमकी दी है |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इस बीच दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले रूट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है | इसके चलते आम लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है | उधर, किसानों की महापंचायत और दिल्ली मार्च को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है | पुलिस के अनुसार, कुछ जगहों पर मार्ग परिवर्तित किया जाएगा | पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली कूच के कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार को देर शाम तक सेक्टर-1 गोलचक्कर चौक से सेक्टर-6 चौकी चौक तक, संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग पर यातायात का आगमन प्रतिबंधित रहेगा |

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले अधिक मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है | वहीं किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाए जाने से दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया |

You cannot copy content of this page