Indian news : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से आरम्भ हुई है | खरीदी का दौर जारी है लेकिन धान का उठाव नहीं होने से किसान बेहद परेशान हैं | उठाव नहीं होने के कारण किसानों के धान बिक नहीं पा रहे हैं |

Read More >>> ई- हियरिंग के माध्यम से अब उपभोक्ता कर सकते सुनवाई l

आप को बता दे की कांकेर के नक्सल प्रभावित पीढ़ापाल इलाके में 13 गांव के लगभग 540 किसान पंजीकृत हैं |जिनमें से अब तक 133 किसान ही अपनी उपज बेच पाए है | अभी भी 407 किसान धान बेचने से वंचित हैं | खरीदी का लक्ष्य 23 हजार क्विंटल रखा गया है |




Read More >>> ईश्वर साहू की जीत जनता के साथ सनातन धर्म की जीत…. |

लेकिन इस खरीदी केंद्र में केवल 6 हजार क्विंटल ही धान की खरीदी हो पाई है |लेकिन अब धान रखने की जगह भी नहीं बची है | अगर यही स्थिति रही और धान का उठाव नहीं हुआ तो बहुत से किसान अपनी मेहनत की उपज बेचने से वंचित रह जाएंगे |

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page