Indian News : फुलेरा गांव में सोमवार दोपहर पिता-पुत्र ने मिलकर एक किसान को जमकर पीटा। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, किसान की भैंस आरोपियों के खेत में घुस गई थी।

तभी फसल की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र ने उसे रोका और दोनों में विवाद छिड़ गया। किसान ने विरोध किया तो दोनों उसे पीटने लगा। फुलरा गांव निवासी भाग चंद्र ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे अपनी भैसों को चराने ले जा रहा था।

तभी एक भैंस अरोपी महेश राजपूत के खेत में घुस गई। यह देख महेश और उसका बेटा रवि नाराज हो गए और गली गलौच करने लगे। किसान ने विरोध किया तो बाप-बेटे ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित भांग चंद्र को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page