Indian News : मुंबई। यात्रियों को रनवे के पास बिठाकर खाना खिलाना इंडिगो को महंगा पड़ गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के टरमैक पर खाना खाने के वायरल वीडियो के संबंध में इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे पर सख्ती बरती और उन पर भारी जुर्माना लगाया। मुंबई एयरपोर्ट को ₹90 लाख का जुर्माना देना होगा, जबकि इंडिगो को ₹1.20 करोड़ का जुर्माना देना होगा। उल्लंघन के लिए एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर भी अलग से जुर्माना लगाया गया।

बता दें कि सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के बाहर रनवे पर कुछ यात्री जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे। आरोप था कि कोहरे की वजह से फ्लाइट में देरी हो गई थी और बाद में यात्रियों को रनवे पर बैठाकर खाना खिलाया गया। इस मामले पर बाद में इंडिगो ने माफी भी मांगी थी। इंडिगो ने कहा था कि यात्री दरअसल फ्लाइट से दूर नहीं जाना चाहते थे, जिस वजह से उन्हें वहीं खाना सर्व किया गया।

Read More >>>>Antarctica में दिखा दुर्लभ सफेद पेंग्विन

BCAS ने नोटिस भेज मांगा था जवाब
बता दें कि एक दिन पहले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने एमआईएएल को कारण बताओ नोटिस दिया था। रविवार को विमान की लंबी देरी और मार्ग परिवर्तित करने के बाद गोवा-दिल्ली फ्लाइट को मुंबई में लैंड करवाया गया था। विमान के मुंबई में उतरने के बाद यात्री विमान के बाहर निकल ‘टरमैक’ पर बैठ गए, वहां बैठे कई यात्री खाना खाते भी दिखे।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page