Indian News : नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने इस मामले में शिकायत की थी। बिट्टू ने कहा कि वह अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे और संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

कर्नाटक पुलिस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बिट्टू पर धारा 353(2) (अफवाह फैलाने), 192 (दंगा भड़काने) और 196 (धर्म और जाति के आधार पर नफरत फैलाने) के आरोप लगाए गए हैं। यह FIR कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद दर्ज की गई है।




Read more>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

15 सितंबर को एक बयान में केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को ‘देश का नंबर-1 आतंकवादी’ कहा था और उन्हें पकड़ने वाले को इनाम देने की बात कही थी। उन्होंने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था, जिससे देश की राजनीति में हड़कंप मच गया।

FIR दर्ज होने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने माफी मांगने से स्पष्ट इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और संसद में भी बोलेंगे कि गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया है। उन्होंने पंजाब के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कई पीढ़ियां इस आग में झोंकी गई हैं।

Read more>>>>रामपुर में दून एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का पोल…| Uttar Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक ओपन लेटर लिखा। नड्डा ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए लिखा कि कांग्रेस राहुल गांधी समेत अपने नेताओं की करतूतों को नजरअंदाज कर रही है। यह लेटर खड़गे के उस पत्र के जवाब में लिखा गया है, जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों की निंदा की थी।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

Leave a Reply

You cannot copy content of this page