Indian News : पटना | मंदिर को लेकर टिप्पणी करने पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ पटना के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है | हिंदूवादी संगठन ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है |

Read More >>>> बदमाशों ने की ATM में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस | Madhya Pradesh

उनपर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदू शिवभवानी सेना ने कोतवाली थाने में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है | सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने मंदिर को गुलामी का रास्ता बताया | उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश के करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है |

Read More >>>> पिकअप वैन पलटने से स्कूली छात्र घायल..| Odisha

इसलिए मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए | बता दें कि नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में मंदिर को लेकर बयान दिया था | उन्होंने कहा कि मंदिर मानसिक गुलामी का रास्ता है | अगर किसी को चोट लगेगी तो वो मंदिर नहीं अस्पताल जाएगा | किसी को अफसर बनना है तो वो मंदिर नहीं स्कूल जाएगा |

Read More >>>> पूर्व CM शिवराज विकसित भारत संकल्प यात्रा को करेंगे संबोधित | Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page