Indian News : लखनऊ | लखनऊ के पारा इलाके में दो मंजिला मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग घर के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। इस वजह से परिवार के 11 लोग झुलस गए। घर से बाहर लपटें निकल रही थी। चारों तरफ चीख पुकार मची थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके से पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

दरअलस, देवपुरा पारा में प्रकाश सोनी पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के लोग ऊपर के फ्लोर पर थे। इस वजह से उन्हें आग का पता नहीं चला। कुछ देर में आग बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर फैल गई। आग की लपटें देख घर में चीख पुकार मची थी। घर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। आग की लपटे इतनी तेज थी कि घर से निकलना पाना मुश्किल था। फायर टीम को आग की साफ वजह नहीं पता चल सकी है। बताया गया कि घर के बेसमेंट में 200 लीटर कैरोसिन रखा था। इसी वजह से आग ने विकराल रुप ले लिया। झुलसे हुए लोगों को दो लोगों को सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि बाकी 9 लोगों का इलाज रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में चल रहा है।

Read More >>>> श्रीनगर में हुए आतंकी हमले पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख | Chhattisgarh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page