Indian News : रायपुर | कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल पर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि 2 बार फायरिंग की गई | जिसमें एक हवा में और दूसरी गोली कार पर की गई है | जो शीशे पर लगी। आशंका जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग ने अटैक किया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि वारदात को कारोबारी को डराने के लिए किया गया है |
जिससे वह लेवी की रकम दे सकें। वारदात किन लोगों ने और क्यों की है फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात सुबह 11 बजे हुई है। अग्रवाल का ऑफिस तेलीबांधा क्षेत्र के उद्योग भवन के पास है। जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाकर आए थे।
वारदात के बाद भागते हुए CCTV कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल सूरजपुर जिले के रहने वाले हैं। उनकी और उनके बेटे राजेश अग्रवाल की कंपनी छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है | जो सड़क निर्माण से जुड़े काम करती है। इस कंपनी को झारखंड में भी सड़क निर्माण का काम मिला है।
Read More >>>>Mumbai : Pm Modi महाराष्ट्र के दौरे पर | @IndianNewsMPCG
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153