Indian News : राजस्थान | राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से जारी मतदान के बीच कहीं पुलिसकर्मियों से अभद्रता की तो कहीं भाजपा-कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए | वहीं, धौलपुर जिले के बाड़ी विधानसभा में वोटिंग के दौरान फायरिंग हो गई | बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना बसई डांग थाना क्षेत्र के रजई गांव में हुई | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | इधर, राजधानी जयपुर में 2 पोलिंग बूथों पर हंगामा हुआ, जिस पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है |

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सुशीलपुरा स्थित बूथ नंबर 157 पर बीजेपी कार्यकर्ता दीपक शर्मा के साथ कुछ लोगों ने झगड़ा किया | इस पर पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग करने पर गिरफ्तार कर लिया | वहीं, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में भी हंगामा हुआ | शिवाजी नगर पोलिंग बूथ पर हिंदू सनातनियों के नाम बेवजह काटे जाने के कारण हंगामा हुआ | वहीं, चुरू जिले के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान एक मतदान केंद्र पर मारपीट हुई | बताया जा रहा है कि राजकीय अंजुमन विद्यालय के पोलिंग बूथ के बाहर पार्षद प्रतिनिधि के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की |

Read More >>>> बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल | Madhya Pradesh




इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए | इसके अलावा चूरू के राजकीय बागला स्कूल में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए | दरअसल, भाजपा उम्मीदवार हरलाल सारण के साथ धक्का-मुक्की उस वक्त हुई जब वो अन्य लोगों के साथ पोलिंग बूथ के अंदर जा रहे थे, तभी कांग्रेस समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और सारण के साथ धक्का-मुक्की कर डाली | इस पर दोनों पार्टियों के समर्थक आमने-सामने हो गए | पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों को शांत कराया |

Read More >>>> CM Baghel पहुंचे NH MMI हॉस्पिटल, जाना कांग्रेस नेता के बेटे का हाल | Chhattisgarh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page