Indian News : नई दिल्ली | कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि उनके साथ ही पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर भी भाजपा का हिस्सा होंगे। भाजपा के मुंबई स्थित दफ्तर में एक आयोजन होगा, जिसमें अशोक चव्हाण पार्टी का हिस्सा बनेंगे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

यह आयोजन दोपहर 12:30 बजे होगा। इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मौजूद रहेंगे। चर्चा है कि अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजा जा सकता है। राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।

Read More >>>> विधायक मोतीलाल साहू ने प्रश्नकाल के दौरान प्रयास स्कूलों की स्थिति का मुद्दा उठाया | Chhattisgarh

You cannot copy content of this page