Indian News : पटना | बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी कैंसर की बीमारी से लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बुधवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित हैं। 3 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला। अभी वे दिल्ली एम्स में चेकअप करा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आज शाम तक सुशील मोदी पटना पहुंच सकते हैं। सुशील मोदी पर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जानकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रविशंकर प्रसाद ने कहा की चुनाव प्रचार में उनकी कमी खलेगी।

Read More >>>> UP POLICE पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को STF ने किया अरेस्ट…

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page