Indian News

Former RBI governor Raghuram Rajan has praised Rahul Gandhi fiercely.

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राहुल गांधी को पप्पू कहे जाने की मुखालफत की हैं। उनका मानना हैं की कांग्रेस नेता राहुल गांधी पप्पू नहीं बल्कि स्मार्ट व्यक्ति हैं। वे युवा हैं साथ ही काफी जिज्ञासु व्यक्ति हैं। बकौल रघुराम राजन किसी भी व्यक्ति में जोखिम लेने और उनका मूल्याङ्कन करने की क्षमता होने चाहिए जो की राहुल गाँधी में मौजूद हैं।

नहीं आ रहा सियासत में.

राजनीति में आने की अटकलों को उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया। राजन ने कहा की वे पिछले दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जरूर शामिल हुए थे लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं हैं की वह सियासत में कदम रख रहे हैं। वह यात्रा के सिद्धांतो से सहमत हैं इसलिए उसमे शामिल हुए. इसका मतलब यह नहीं की मैं चुनाव भी लडूंगा।




मनमोहन सरकार का भी विरोध.

राजना ने टीवी में इंटरव्यूव में बताया की उन्होंने सरकारों का नहीं बल्कि उनकी नीतियों का विरोध किया। उन्होंने तत्कालीन मनमोहन सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध किया था। इसका मतलब यह नहीं की वह किसी व्यक्ति का विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब हैं की रघुराम राजन को मौजूदा मोदी सरकार और उनकी आर्थिक नीतियों का विरोधी माना जाता रहा हैं। कई मंचो पर उन्होंने मोदी सरकार के आर्थिक नीतियों और आरबीआई में उन्हें लागू करने को लेकर सार्वजानिक तौर पर आलोचना की हैं। इसके उलट उनका नजरिया कांग्रेस और उनकी नीतियों को लेकर सौम्य हैं। आज उन्होंने राहुल गांधी को स्मार्ट कहा इसी तरह वे भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी की भी आलोचना की थी और सरकार को चेताया था की भारत के लिए आने वाले दिन आर्थिक तौर पर मुश्किल भरे हो सकते हैं। इसके लिए वे सीधे तौर पर सरकार के इकोनॉमिक और मोनेट्री पॉलिसीज को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।

You cannot copy content of this page