Indian News : मेक्सिको | दक्षिणी मेक्सिको के चिलपेंसिंगो शहर में अज्ञात हमलावरों ने चार फोटो पत्रकारों को गोली मार दी जिससे वे घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रशांत तटवर्ती राज्य गुएरेरो के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी हालत कैसी है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पत्रकार स्थानीय अखबारों या समाचार वेबसाइटों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वे इसे हत्या के प्रयास का मामला मानते हैं। रिपोर्टर्स ने कहा कि हमला स्थानीय सेना बैरक के ठीक बाहर हुआ, जब फोटो पत्रकार एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

Read More >>>> 41 मजदूरों को मिली नई जिंदगी, PM मोदी ने श्रमिकों को नई जिदंगी की दी शुभकामनाएं | Uttarakhand

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की यह घटना तीन पत्रकारों के अपहरण की घटना के कुछ दिन बाद हुई है। अगवा किए गए पत्रकारों को गुएरेरो राज्य के टैक्सकों में कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन उनके अपहरण के मकसद के बारे में कुछ पता नहीं चला है।

Read More >>>> 41 मजदूरों को मिली नई जिंदगी, PM मोदी ने श्रमिकों को नई जिदंगी की दी शुभकामनाएं | Uttarakhand

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page