Indian News : ग्लैमर वर्ल्ड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने एक्टिंग की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की कर दी थी। ऐसे में वक्त के साथ उन सेलेब्स के लुक्स में काफी बदलाव आ गया है। कुछ एक्टर्स जहां काफी डैशिंग हो गए हैं तो वहीं कुछ एक्ट्रेसेस अब काफी हॉट दिखने लगी हैं। एक नजर ऐसे ही 10 चाइल्ड आर्टिस्ट्स पर, जिनके लुक्स बदलते वक्त के साथ काफी बदल गए हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/05/INDU-IT-SCHOOL-SCHOLARSHIP-INDIAN-NEWS.jpeg)
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/10/Indian-News-के-Whatsapp-ग्रूप-से-जुड़े.png)
अतिथ नायक (Athit Naik):
शाहरुख खान की फिल्म कल हो न हो, में नजर आए अतिथ जहां पहले काफी क्यूट दिखते थे तो वहीं अब वो सिर्फ क्यूट ही नहीं बल्कि काफी डैशिंग भी दिखते हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news-2.webp)
एहसास चन्ना (Ahsaas Channa):
माय फ्रेंड गणेश और कभी अलविदा न कहना जैसी फिल्मों में नजर आईं एहसास को शुरुआत में सभी लड़का मानते थे। लेकिन दर्शकों को बाद में पता लगा था कि ये क्यूट बेबी एक लड़की है।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news.webp)
मालविका राज (Maalvika Raaj):
कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर खान का यंगर किरदार निभाने वालीं मालविका राज अब बेहद खूबसूरत दिखती हैं। सोशल मीडिया पर इनके फोटोज कहर बरपाते हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news-9.webp)
अविका गौर (Avika Gor):
कलर्स के टीवी शो बालिका वधू में आनंदी के किरदार से हर किसी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस अविका गौर का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/avika_gor_1653915720.webp)
कवीश मजमूदार (Kavish Majmudar):
फिल्म कभी खुशी कभी गम में कवीश में ऋतिक रोशन के बचपन के किरदार को निभाया था। छोटा से क्यूट गोलू मोलू लड़के के इस किरदार को सभी ने काफी किया था।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news-8.webp)
जिबरान ख़ान (Jibraan Khan):
जिबरान खान,महाभारत फेम अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। कभी खुशी कभी गम, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता और रिश्ते सहित कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news-7.webp)
अवनीत कौर (Avneet Kaur):
अवनीत कौर छोटी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में उतर चुकी थीं। मेरी मां, झलक दिखला जा, सावित्री, एक मुट्ठी आसमान, हमारी सिस्टर दीदी, अलादीन, चंद्रनंदिनी सहित कई शोज में जलवा बिखेर चुकी हैं। अवनीत, टीकू वेड्स शेरू से डेब्यू के लिए तैयार हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news-5.webp)
जन्नत ज़ुबेर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani):
दिल मिल गए, काशी, फुलवा, भारत का वीर महाराणा प्रताप और तू आशिकी सहित कई शोज में जलवा बिखेरने वालीं जन्नत जुबेर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news-6.webp)
अविनाश मुखर्जी (Avinash Mukherjee) :
बालिका वधू में सिर्फ आनंदी बनी अविका ही नहीं बल्कि जगदीश बने अविनाश मुखर्जी ने भी सभी का दिल जीतने का काम किया था। अविनाश टीवी वर्ल्ड में काफी एक्टिव हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/From-Jannat-Zuber-to-Avinash-Mukherjee-look-of-these-10-Child-Artists-has-changed-a-lot-indian-news-4.webp)
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani):
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’तो सभी को याद होगी। फिल्म की रिलीज के कुछ वक्त बाद ही हंसिका, हिमेश के साथ नजर आईं थीं और उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हंसिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहती हैं।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/05/hansika_motwani_1653915884.webp)