Indian News : आए दिन ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जिनको देखकर लोगों को झटका लगता है। हैरानी होती है। स्ट्रीट फूड खाने के साथ-साथ ऐसे वीडियोज भी सामने आते हैं जिसमें स्ट्रीट फूड बनाने का स्टाइल और जो शख्स बना रहा होता है उसका स्वैग वायरल हो जाता है।

ऐसा ही एक वीडियो नूडल्स बनाने वाली एक लड़की का सामने आ रहा है। जिसमें वो जिस स्टाइल से नूडल्स बना रही हैं वो करोड़ों लोगों को हैरान किए हुए है।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला सड़क पर खड़े होकर नूडल्स बना रही है। वो डांस करते हुए नूडल्स बना रही हैं। इसी बीच वो नूडल्स की कढ़ाई को घूमा भी देती है। आसपास कई लोग खड़े महिला को इस दौरान देख रहे हैं। महिला डांस भी कर रही है। वो हाथ से कढ़ाई उठाती है और फिर झूमने लगती है।

यहां देख सकते हैं आप वीडियो

https://t.co/R1UDztJzMM

बता दें लोगों को डांस करते हुए महिला का नूडल्स बनाना बड़ा पसंद आया। वो महिला का डांस और नूडल्स बनाने का तरीका देखकर हैरान थे। आपको भी हैरानी होगी यह जानकर कि इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 10 मिलियन यानी कि एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

You cannot copy content of this page