Indian News : मेरठ | उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में युवक द्वारा युवती को प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Read More>>>>प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में इंसाफ के लिए भटक रही पीड़िता ने बताया कि, एक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को अविवाहित बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो, आरोपी फरार हो गया। इधर, परिजनों ने भी युवती को घर से भगा दिया। पिछले एक महीने से पीड़िता भटक रही है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हो चूका है। बावजूद, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

You cannot copy content of this page