Indian News : हांगझोऊ | एशियन गेम्स 2023 में भारत को 2 मेडल मिले, जितने वाले अर्जुन लाल जाट-अरविंद सिंह साथ ही 10 मीटर एयर राइफल में विमेंस टीम ने जीता सिल्वर एशियन गेम्स की शुरुआत हांगझोऊ में शनिवार को हो चुकी है। रविवार को भारत को दो मेडल मिले हैं। रोइंग के लाइट वेट डबल्स स्कल में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भारत को पहला मेडल दिलवाया। उन्होंने फाइनल में 6:28.18 समय लेकर सिल्वर मेडल जीता।

Loading poll ...


भारत को दूसरा मेडल 10 मीटर एयर राइफल में विमेंस टीम ने दिलाया। मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसी ने भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। तीनों ने 1880.0 का टीम स्कोर हासिल किया। जिसमें रमिता ने 631.9 पॉइंट हासिल किए। जबकि मेहुली ने 630.8 का स्कोर किया। वहीं आशी ने 623.3 अंक बटोरे।

Read More >>>> Mann Ki Baat 105वें एपिसोड को संबोधित करेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा |




पहली बार रोइंग के लाइट वेट डब्ल्स में भारत को मेडल मिला है। इससे पहले कोई भी भारतीय इस इवेंट में मेडल नहीं जीता है। हालांकि, सिंगल स्कल में बजरंग लाल ठक्कर और स्वर्ण सिंह मेडल जीत चुके हैं। बजरंग लाल ठक्कर ने 2010 में चीन में हुए एशियाई गेम्स में गोल्ड जीता था। जबकि 2006 दोहा एशियाई गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं स्वर्ण सिंह ने 2014 इंडिचोन एशियाई गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Read More >>>> PM Modi Mann Ki Baat 105 episode | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page