Indian News : साउथ फिल्म इंडस्ट्री ( south film industry) के मशहूर अभिनेताओं में से एक थलापति विजय हर साल 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी क्रम में अभिनेता आज अपना 48वां जन्मदिन ( birthday) मना रहे हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले विजय का जन्म 22 जून 1974 में हुआ था। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है।

सुपरहिट फिल्मों ( superhit) में नजर आ चुके अभिनेता विजय ने बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर लंबे समय तक काम किया। बतौर मुख्य अभिनेता विजय की पहली फिल्म साल 1992 में आई थी, जिसका नाम ‘नालया थीरपू’ था।

एक आम सी लड़की पर आया दिल ( relationship) 




विजय पर यूं तो कई लड़कियों का दिल धड़कता होगा। उन्हें पसंद करने वाली अभिनेत्रियों ( actress)की भी कोई कमी नहीं थी। लेकिन अभिनेता का दिल अपनी एक आम सी लड़की पर आया था। पर्दे पर कई अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमा चुके अभिनेता विजय यूके में रहने वाली अपनी अपनी ही एक फैन संगीता से शादी की और दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

प्रिंयका और विजय ने तमिल फिल्म thamizhan में साथ काम किया

बॉलीवुड ( bollywood) की दिग्गज अभिनेत्री देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साउथ अभिनेता विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय ने तमिल फिल्म thamizhan में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2002 में आई थी।

You cannot copy content of this page