Indian News : गांधी नगर | BJP हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने ANI से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि लंबे समय से हो रही उपेक्षा के बाद हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी पर गभीर आरोप भी लगाए थे। बताया जा रहा है कि हार्दिक पटेल गांधी नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद होंगे और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे |

Hardik Patel to join BJP मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पटेल के साथ ही 15,000 अन्य लोग भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक का भाजपा में शामिल होना पाटीदार राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। हालांकि हार्दिक पटेल को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गौरतलब है कि हार्दिक पटेल गुजरात में 2015 में हुए पाटीदार आरक्षण आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे। कांग्रेस में उनकी एंट्री के बाद पार्टी मान रही थी कि उसे पाटीदार समाज का समर्थन मिलेगा, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन के बाद भी वह सत्ता से दूर रह गई थी।

You cannot copy content of this page