Indian News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के मानहानि केस मामले में आज MP MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में आज कोर्ट में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के बयान दर्ज हो सकते है। उधर दिग्विजय सिंह के वकील का कहना है कि दिग्विजय सिंह पर मानहनि का केस दायर करने वाले अवधेश भदौरिया ने अपने आपको युवा मोर्चा का विशेष अमंत्रित सदस्य बताया है।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

सतीश सिकरवार भी पूर्व में बीजेपी के युवा के विशेष अमंत्रित सदस्य है, इसलिए वो कोर्ट में बताएंगे कि सदस्य के क्या आधिकार होते है। बता दें सन 2019 में उनपर मानहानि का यह केस दर्ज कराया गया था। भिंड में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल पर जोरदार प्रहार करते हुए उनपर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर बीजेपी नेता और वकील अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया था। इस मामले में M PMLAकोर्ट में लगातार सुमवाई चल रही है। आज भी इस मामले में सुनवाई होगी।

Read More >>>> चीन में रहस्यमयी निमोनिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा, कोरोना के नए वेरिएंट से क्या कनेक्शन? WHO ने ये बताया….

You cannot copy content of this page