Indian News : रायपुर।  हिंदू धर्म में पौराणिक मान्यताओ के अनुसार 4 युग होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चारो युगो के मनुष्य की औसत ऊंचाई (लम्बाई) भिन्न-भिन्न होती हैं। जानकारों का कहना है कि चारों युगों में से सबसे पहले शुरुआत सतयुग की हुई थी। सतयुग को पहला युग माना गया है तो वहीं कलियुग को आखिरी युग माना गया है। जानकारों का कहना है कि कलियुग के आखिर तक मनुष्य की लंबाई 4 इंच रह जाएगी और उम्र 12 साल की हो जाएगी। आइये सबसे पहले जानते हैं इन चारो युगो के बारे में…

सत्ययुग 

इस युग में मत्स्य, हयग्रीव, कूर्म, वाराह, नृसिंह अवतार हुए जो कि अमानवीय थे। इस युग में शंखासुर का वध एवं वेदों का उद्धार, पृथ्वी का भार हरण, हरिण्याक्ष दैत्य का वध, हिरण्यकश्यपु का वध एवं प्रह्लाद को सुख देने के लिए यह अवतार हुए थे।




त्रेतायुग

सतयुग के बाद दूसरा बड़ा युग त्रेतायुग था। इसकी आयु करीब 12,96,000 वर्ष की बताई गई है। इस युग में मनुष्य की आयु लगभग 10,000 वर्ष होती थी। मनुष्य की लम्बाई 21 फीट होती थी। इस युग में भगवान राम ने रावण का वध किया था। राम के अलावा वामन अवतार, परशुराम के भी अवतार हुए हैं। इस युग की मुद्रा स्वर्ण और पात्र चांदी के थे।

द्वापरयुग

तीसरे नंबर पर है द्वापरयुग। इसकी आयु करीब 8,64,000 वर्ष थी और इसमें मनुष्य लगभग 1000 वर्ष तक की आयु तक जीवित रहे हैं। इस युग में मनुष्य की लंबाई 11 फीट हुआ करती थी। कंस के संहार के लिए भगवान कृष्ण का अवतार द्वापर में ही हुआ था। इस युग की मुद्रा चांदी और पात्र तांबे के थे।

कलियुग

शास्त्रों में इसे सबसे आखिरी और छोटा युग बताया गया है। इसकी कुल आयु करीब 4,32,000 वर्ष की है। मनुष्य की अधिकतम आयु 100 वर्ष के आसपास है और लंबाई 5 से 6 फीट तक है। माना जाता है कि इस युग में भगवान कल्कि के रूप में एक ब्राह्मण परिवार में अवतरित होंगे। इस युग की मुद्रा लोहा और पात्र मिट्टी के बताए गए हैं।

 सतयुग : सतयुग में मनुष्य की लंबाई 32 फिट अर्थात लगभग 21 हाथ बतायी गई है।

त्रेतायुग : त्रेतायुग में मनुष्य की लंबाई 21 फिट अर्थात लगभग 14 हाथ बतायी गई है।

 द्वापर : द्वापरयुग में मनुष्य की लंबाई 11 फिट अर्थात लगभग 7 हाथ बतायी गई है।

 कलियुग : कलियुग में मनुष्य की लंबाई 5 फिट 5 इंच अर्थात लगभग साढ़े तीन हाथ बतायी गई है।

You cannot copy content of this page