Indian News : हरियाण |  फतेहाबाद (Fatehabad) में होमगार्ड (home Guard) के एक जवान के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म (Rape) का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि जवान ने नशे की दवाएं देकर उससे रेप किया। महिला थाना पुलिस ने धारा 376, 2एन, 384, 450, 506 आईपीसी 66ई के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

फतेहाबाद के थाना सदर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में काेराेना काल के दौरान उनकी गली में काेराेना पॉजिटिव (Corona Positiv ) केस आया था। गली से आवागमन बंद कर पूरे एरिया को सील किया गया था। इसको लेकर होमगार्ड के जवान बलजीत की ड्यूटी उनकी गली में थी। महिला का कहना है कि उस दौरान उसे अचानक बुखार आ गया। होमगार्ड ने उसके घर आकर बताया कि उसमें कोरोना के लक्षण हैं। ऐसे में दवाइयां लेनी पड़ेगी, नहीं तो जान भी जा सकती है।

ढाई लाख रुपए हड़पे




महिला का आरोप है कि होमगार्ड बलजीत ने उसे दवाई लाकर दी। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान बलजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो (porn videos) बना ली और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे बार बार परेशान किया। उसे ब्लैकमेल (blackmail) कर होमगार्ड जवान ने उससे 2.50 लाख रुपए ले लिये। अब भी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

गिरफ्तारी नहीं

महिला थाना प्रभारी अरूणा ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर आरोपी होमगार्ड बलजीत के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की छानबीन जारी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

You cannot copy content of this page