ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे। इसके बाद धनु राशि में जाएंगे। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल का प्रवेश मीन राशि में हो चुका है। वहां पर गुरु और शुक्र से संयोग करेंगे।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2024/05/INDU-IT-SCHOOL-SCHOLARSHIP-INDIAN-NEWS.jpeg)
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/10/Indian-News-के-Whatsapp-ग्रूप-से-जुड़े.png)
Indian News : राशिफल :
मेष – जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ी शारीरिक दुर्बलता द्वादश भाव में जाकर मंगल देगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ – आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी लेकिन चोट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन – पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। जो व्यापार चल रहा है वो चलता रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शारीरिक स्थिति नरम-गरम रहेगी लेकिन अब संतान, प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। जीवन रास्ते पर आने लगा है। अच्छी स्थिति है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह – जीवन कठिन होता जा रहा है। अष्टम भाव में गुरु और मंगल बैठे हैं जो संतान, प्रेम और भाग्य को थोड़ा मध्यम कर रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार सही चलता रहेगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्धि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सही रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
तुला – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार सही है। संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी का निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सही समय कहा जाएगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
धनु – ओजस्वी और तेजस्वी बने रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी बहुत अच्छी है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में चल रहा है। एक सुखद समय कहा जाएगा इसको। लाल वस्तु पास रखें।
मकर – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पराक्रम बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय आ जाएगा। संतान, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ – आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार और स्वास्थ्य सही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मीन – भाग्य का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राजसत्ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लग रहे हैं जीवन में। बजरंग बली की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।
![](https://indiannews.live/wp-content/uploads/2022/04/Aaj-ka-rashifal-indian-news.jpeg)