Indian News : Indian News : राशिफल :

​मेष राशि वालों की कमाई अच्छी होगी

मेष राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। आज संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। बच्चों से संबंधित कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका समाधान मिल सकता है। दिन के दूसरे भाग में आज आप अधिक सक्रिय रहेंगे और आपको आज कुछ पेंडिंग काम के निपटना होगा। परिवार के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में आज कमाई अच्छी होगी। लेकिन आपका खर्च भी आज बना रहेगा।




आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​वृषभ राशि वालों को खर्च पर कंट्रोल करना होगा

आज वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। लेकिन आपको आज अपने खानपान पर संयम रखना होगा नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आप सामाजिक और दूसरों की मदद के काम में धन खर्च कर सकते हैं। शाम से लेकर रात तक आप परिजनों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको फिजूलखर्ची और बेवजह के विवादों से दूर रहना होगा। यदि आपके पिता को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो आज उनकी समस्या बढ सकती है, इसलिए इनका ध्यान रखें।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को दूध और जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

​मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

मिथुन राशि से दूसरे भाव में बुध का गोचर होना इनके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और आप आज घर की मरम्मत और रखरखाव पर धन खर्च भी करेंगे। आज आप वाहन पर भी धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के लिए आप आज कोई उपहार भी ले सकते हैं। शाम का समय आपका मनोरंजन में बीतेगा, आप किसी शुभ और मांगलिक काम में भाग ले सकते हें।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​कर्क राशि वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी

कर्क राशि के जातक आज कारोबार व्यापार में लाभ पाएंगे। आज आप व्यापार में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं जो आपके लिए सफलतादायक होंगे। मनोबल बढ़ने के साथ ही साथ आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपकी अपने समान गुण और व्यवहार वाले लोगों से मिलकर खुशी होगी। शाम को घर पर मेहमानों के आने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि ससुराल पक्ष से रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। महिलाओं को मायके की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल की पूजा करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​सिंह राशि वालों की कमाई में वृद्धि होगी

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कारोबार व्यापार में चली आ रही दिक्कतों को दूर करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातको को आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। पिता की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

​कन्या राशि वालों को मान सम्मान मिलेगा

कन्या राशि के जातक आज परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको आज किसी पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए समय और पैसा दोनों ही खर्च करना होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं और इस मामले में आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज ससुराल पक्ष से मान-सम्मान के योग दिखाई दे रहे हैं। शाम को आप परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चावल और चीनी का दान लाभकारी रहेगा।​तुला राशि के जातक तारीफ पाएंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको अपनी रुचि के अनुसार काम दिया जाएगा जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। मन आपका प्रसन्न रहेगा, आपके आसपास का वातावरण भी सुखद रहेगा। आपके विरोधी भी आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसके चल और अचल दोनों पहलुओं पर गौर कर लें और साथ ही कागजात की जांच कर लें।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

आज वृश्चिक राशि के लिए शनिवार दिन मिलाजुला रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आज शत्रु और विरोधी नौकरी एवं व्यवसाय में आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, ऐसे में आपको आज अधिक सतर्क रहकर काम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज दूसरों की बातों में आकर काम न करें, अपने आंख कान खोलकर रखे। आज के दिन आपको भरपूर आर्थिक लाभ होगा। लेकिन लाभ के साथ आपका खर्च भी आज बना रहेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी की ओर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री कृष्ण चालीसा का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

​धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। जिससे आपका खर्च अधिक होगा। आज शाम के समय आप अपने माता-पिता की सेवा कर सकते हैं और उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप आज अपने शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको पीपल की पूजा करनी चाहिए और दीप दिखाना चाहिए।

​मकर राशि के वाले शत्रुओं से सतर्क रहें

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। भाइयों और व्यापारिक सहयोगियों से आपको सहयोग मिलेगा जिससे आपका दिन आज अनुकूल बना रहेगा। अगर अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्लान कर रहे हें तो इसके लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके शत्रु आपको अकारण परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना चाहिए। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। आज सुबह शाम श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है

आज कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हें कि, आज आपको कारोबार व्यापार में भाग्य बड़ा लाभ दिला सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा भी कर सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज आप अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती के पल बिताएंगे। किसी मित्र के सहयोग से आज आपका काम बनेगा, रुका हुआ धन भी मिल सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि वालों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा

मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज किसी न किसी वजह से आपके ऊपर मानसिक तनाव बना रहेगा, ऐसे में आपको आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। अगर आपका प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो मामले में बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो मामला कानूनी बन सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने और मनोरंजक पल बिताने का प्लान बन सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का अभिषेक करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करे।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page