Indian News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |  जिले में एक घर में आग लग गई। जिसके चलते लाखों रुपए कैश और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। घर के लोग बाहर गए थे। तभी यह घटना घटी है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। पुरानी बस्ती इलाके में विजय पटेल का परिवार रहता है।

शुक्रवार को वह खेत की तरफ गए थे। उनकी पत्नी और घर की अन्य महिलाएं वट सावित्री की पूजा करने बाहर गई थीं। उसी दौरान घर से धुआं उठने लगा। इसके बाद पड़ोसियों ने देखा कि घर से आग निकल रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत विजय पटेल को सूचना दी। खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे ।

फिर पड़ोसियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। विजय बघेल ने बताया कि इस हादसे में घर के अंदर रखा 2 लाख 35 हजार रुपए कैश और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया है। वहीं फायर ब्रिगेड को भी इस बात की सूचना दी गई थी। मगर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page