Indian News : अररिया | अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव शुक्रवार को मकई के खेत में मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। वहीं, इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उनके पड़ोस में एक शादी समारोह था। उसमें बच्ची के साथ सभी गए थे। देर रात आंधी तूफान आने के बाद वो लोग घर वापस आ गए। बच्ची शादी देखने की जिद करने लगी तो उसे वहीं छोड़ दिया। परिजन ने बताया कि देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो उन लोगों को लगा कि वह शादी समारोह वाले घर में ही कहीं सो गई होगी। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने भूसा घर के पीछे मकई के खेत में कुत्ते को चिल्लाते देखा। जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो बच्ची मृत अवस्था में पड़ी मिली।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच कोहराम मचा है। परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। भाई ने बताया कि सुबह पता चला कि घर में बच्ची नहीं है। खोजना शुरू किया। कुत्ते के सहारे बच्ची तक पहुंचे। बच्ची के साथ रेप किया गया फिर उसकी हत्या की गई है। उसका जीभ बाहर निकली हुई थी | अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम पुकार सिंह ने बताया कि दूर के संबंधी ने ही घटना को अंजाम दिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम जांच कर रही है। रानीगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला रेप के बाद हत्या का लग रहा है। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

Read More >>>> सड़क हादसे में भाइयों की मौत, गांव में छाया मातम….| Madhya Pradesh

You cannot copy content of this page