Indian News : झांसी | झांसी में सनकी पति ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया | आरोपी ने महिला के मुंह पर ताबड़तोड़ 4 वार किए और मौके से अपने साथी के साथ फरार हो गया |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई | जानकारी के अनुसार, पति से अनबन होने के चलते महिला अपने मायके में रहती थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी | पति बेटे को लेने आया था, नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ |

Read More>>>>रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि…..

जिसमें पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया | मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया | पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कला गांव का है | मामले में रक्सा एसओ परमिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी पति और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है | पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है | जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

You cannot copy content of this page