Indian News :  पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला यूपी के बांदा जिले का है। यहां एक महिला ने अपने पति की करतूतों से तंग आकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसकी वजह से वो उसे प्रताड़ित कर रहा है। जान से मारने की धमकी देता है। परेशान महिला ने पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का पति सेतु निगम में जूनियर इंजीनियर है।

अतर्रा थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि 7 अक्टूबर को वह घर में ताला बंद कर अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र लेने गई थी। वापस लौटने पर देखा तो घर में दूसरा ताला लगा था। जब पति को फोन किया तो उसने गालियां देना शुरू कर दिया और घर के अंदर घुसने पर पूरे परिवार सहित डकैती का केस दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने मौके पर पुलिस बुला ली।




शिकायत में कहा गया है कि मौजूद स्टाफ ने महिला के पति को फोन किया तो इंजीनियर ने उनसे भी अभद्रता कर दी। महिला का कहना है कि उसके पति के डेढ़ वर्ष से एक लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। इस वजह से वो लगातार प्रताड़ित कर रहा है। जान से मारने की धमकी देता है। परेशान महिला ने पति सहित उसके भतीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।
महिला पुलिस से अपनी बेटी सहित खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर महिला के पति गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। DSP आनंद पांडेय ने बताया कि अतर्रा क्षेत्र की महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page