Indian News : इंदौर | मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाई है। पति के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने बताया कि उनका पति गंदी फिल्म देखने का आदी है और उसे अप्राकृतिक संबंध करने के लिए मजबूर करता है। इसके अलावा युवती ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शादी 2014 में एक बिज़नेसमैन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति ने उसपर अप्राकृतिक सेक्स करने को मजबूर करता था। महिला ने बताया कि उनका पति पोर्न देखने का आदी है। महिला के विरोध करने पर उससे मारपीट करता है। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उनके ससुर, देवर और ननद उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते है। महिला से उनके ससुरालवालों ने 8 लाख रुपये की मांग की थी। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज करवाया।

unnatural sex : पलासिया महिला थाना की उपनिरीक्षक रुपाली भदौरिया ने बताया कि उन्होंने युवती की महिला पुलिस काउंसिलिंग करवाई थी ताकि मामला बातचीत से निपट जाए, लेकिन युवती इस बात से संतुष्ट नही हुई। इसलिए अब उन्होंने युवती के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

You cannot copy content of this page