Indian News : रायपुर। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। तो आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। साथ ही आपको पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमत से भी निजात मिल सकता है। इन दिनों लोगों के लिए इलेक्ट्रिक कार बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि भारत की सबसे सस्ती टाटा टिगॉर ईवी इलेक्ट्रिक कार है। जो इन दिनों लोगों के मन को भाया हुआ है। इसकी शो रूप में प्राइस 12.24 लाख रुपये से 13 लाख रुपये तक है। यह ग्लोबल एनसीएपी द्वारा परीक्षण किया जाने वाला पहला ईवी कार है। इस काहर को क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से करीब एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस कार को एक बार चार्ज करने पर 305 किलोमीटर की दूरी तय किया जा सकता है।

वर्तमान में टाटा नेक्सन ईवी भारत में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। इस कंपनी को 5 स्टार रेटिंग हासिल है। भारत में निर्मित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.79 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है। इस वाहन की रेंज 312 किमी तक है।




भारत में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। यह कार दो वेरिएंट में उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक कार 7 सेकेंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 2021 MG ZS EV की एक्स-शोरूम कीमत 22 लाख रुपये से लेकर 25.88 लाख रुपये तक है।

You cannot copy content of this page