Indian News : चार राज्यों में 16 सीटों पर शुक्रवार सुबह शुरू हुआ राज्यसभा चुनाव का परिणाम आखिरकार शनिवार तड़के सामने आ सका। महाराष्ट्र की छह सीटों में से भाजपा ने तीन, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं हरियाणा की दो सीट में से भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

हरियाणा में राज्य में कुल 90 में 89 सदस्यों ने मतदान किया, निर्दलीय विधायक बलराज कुंदू ने अपना वोट नहीं डाला। भाजपा ने यहां पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस से पूर्व मंत्री अजय माकन मैदान में थे। मीडिया घराने से कार्तिकेय शर्मा को भाजपा ने समर्थन दिया था।

महिला सदस्यों की संख्या रिकॉर्ड 32 पहुंच गई




उच्च सदन में महिला सदस्यों की संख्या रिकॉर्ड 32 पहुंच गई। इससे पहले 2014 में 31 महिला सदस्य थीं। इस बार निर्मला सीतारमण सहित 10 महिलाएं जीती हैं।

भाजपा के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवारी ही उच्च सदन पहुंच सके

राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक विजयी हुए, जबकि भाजपा के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवारी ही उच्च सदन पहुंच सके। राजस्थान से भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया था, जो चुनाव हार गए।

You cannot copy content of this page