Indian News : मुंबई । इन दिनों सिनेमाघरों में कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ धूम मचा रही है। मात्र 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से कुल 360 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ‘कांतारा’ अभी भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 277 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

वहीं हिंदी बेल्ट में फिल्म ने अब तक 70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कांतारा हिंदी में 100 करोड़ की कमाई कर सकती है। जो कि अपने आप में आज के टाइम में किसी नॉन हिंदी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। ‘कांतारा’ लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है।

केजीएफ वन के सारे रिकॉर्ड धवस्त करने के बाद ‘कांतारा’ केजीएफ 2 के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने अब कर्नाटक में सबसे ज्यादा टिकट्स बिकने के मामले में केजीएफ 2 को पीछे छोड़ दिया है। कर्नाटक में कांतारा के एक करोड़ टिकट्स बिके हैं जो केजीएफ 2 से कहीं ज्यादा है। आकड़ो की मानें तो कर्नाटक में केजीएफ 2 के 71 से 72 लाख टिकट बिके थे। इस हिसाब से कांतारा केजीएफ 2 से काफी आगे निकल गई है।

You cannot copy content of this page