Indian News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF ने 5 सितंबर को लखनऊ में 4 किलो व्हेल की उल्टी बरामद की। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

बता दे व्हेल ( whale) की उल्टी जब व्हेल के शरीर से निकलती है, तो इसका रंग आमतौर पर हल्का पीला होता है। ये गाढ़े फैट जैसी होती है। कुछ समय बाद इसका रंग गहरा लाल हो जाता है। कई बार ये काली और सलेटी रंग की भी होती है।




इस प्रोसेस के जरिए व्हेल ( whale) की उल्टी बनती

केंप का कहना है कि कभी-कभी, मांस का टुकड़ा व्हेल के पेट से होते हुए जब उसकी आंतों में पहुंचता है, तो एक जटिल प्रोसेस ( process) जरिए व्हेल की उल्टी बनती है। जिसे बाद में व्हेल बाहर निकाल देती है। 1783 में जर्मन फिजिशियन फ्रांज श्वेइगर ने इसे ‘कठोर व्हेल का गोबर’ कहा था।

व्हेल की उल्टी की कीमत ( price) 2 करोड़ रुपए किलो तक

इंटरनेशल मार्केट में व्हेल की उल्टी की कीमत 2 करोड़ रुपए किलो तक है। पिछले साल मुंबई पुलिस ने कहा था कि 1 किलो व्हेल की उल्टी की कीमत 1 करोड़ रुपए है। लखनऊ में बरामद 4.12 किलो व्हेल की उल्टी की कीमत UP STF ने 10 करोड़ रुपए बताई है, यानी करीब 2.30 करोड़ रुपए प्रति किलो। कुल मिलाकर व्हेल की उल्टी ( vomit) कीमत उसकी शुद्धता और क्वॉलिटी से तय होती है।

You cannot copy content of this page