Indian News : हम सभी को अपने जीवन में कभी ना कभी प्यार होता है। प्यार होना और प्यार का इजहार करना 2 अलग बातें हैं। किसी को अपने दिल का हाल बताने और इश्क बयां करने के लिए ही प्रपोज डे मनाया जाता है। पर क्या आपको मालूम है कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? आइए जानते हैं-

प्रोपोज डे की शुरुआत के पीछे तरह-तरह के कारण बताए जाते हैं। कहा जाता है कि 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। 1816 में राजकुमारी चार्लोट के अपने भावी पति के प्रपोज करने की खुब चर्चा हुई। इसी के बाद से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाए जाने लगा। 

प्रपोज डे का अर्थ (Propose Day Significance)

प्रपोज डे मनाने के पीछे का उद्देश्य किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना है। यही कारण है कि किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए इस दिन को बहुत खास माना जाता है। वहीं रिश्ते को खास बनाने और पार्टर के लिए कुछ स्पेशल करने के लिए भी यह दिन बहुत खास है। 

You cannot copy content of this page