Indian News : ब्राजील । एक ऐसा शख्स है जिसे हर सुंदर लड़कियों से नफरत होती है। इस शख्स के घर में एक ऐसी मॉडल ने किराए पर कमरा लिया था, जो हद से ज्यादा सुंदर थी। इसके बाद शख्स ने मॉडल के साथ हैरान कर देने वाला बर्ताव किया।

सूजी कॉर्टेज़ नामक मॉडल का दावा है कि उसने 75 हज़ार रुपये खर्च करके एक रेंटल साइट से अपार्टमेंट किराए पर लिया था। तब उसे नहीं पता था कि मकान मालिक खूबसूरत लड़कियों से नफरत करता है। जब लड़की ने घर शिफ्ट कर लिया तब उसके साथ मकान मालिक ने बुरा बर्ताव किया और उसे घर से निकाल दिया। मॉडल ने दावा किया कि मकान मालिक ने उसे इस वजह से घर से निकाल दिया क्योंकि वह बहुत ही ज्यादा सुंदर हैं।

सूजी का कहना है कि वह अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती थीं, इस वजह से उन्होंने नया अपार्टमेंट लिया था। अब वह बेहद शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। खबर के अनुसार, मकान मालिक को मॉडल के कपड़ों से आपत्ति थी। सूजी ने बताया कि मकान मालिक ने दूसरे ही दिन उन्हें जिम के कपड़े में देखा था। इसके बाद उन्हें घर छोड़ने के लिए कह दिया था। सूजी ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने उनका सामान भी कूड़ेदान में फेंक दिया था।




रिपोर्ट के अनुसार, सूज़ी कॉर्टेज़ 31 साल की हैं और एडल्ट मॉडल के रूप में काम करती हैं। उनकी तस्वीरें पॉपुलर मेंस मैगज़ीन Playboy के कवर पेज पर भी छप चुकी हैं। मॉडल ने बताया कि साओ पाउलो शहर में उन्होंने एक नया अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रेंटल साइट Airbnb से उन्होंने यह अपार्टमेंट बुक किया था। अब वह इस साइट पर मुकदमा करने वाली हैं।

indu-it-school-cbse-english-medium-bhilai-cg-admissions-open
indu-it-school-cbse-english-medium-day-care-day-boarding-bhilai-cg-admissions-open

You cannot copy content of this page