Indian News : इटली ( italy) में अल्पाइन ( alpine) ग्लेशियर ( glacier) का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।

अल्पाइन ( alpine)बचाव सेवा के प्रवक्ता वाल्टर मिलान बताया कि पुंटा रोक्का के पास इटालियन ( italian)डोलोमाइट्स में सबसे ऊंचे मरमोलाडा पर्वत पर ग्लेशियर ( glacier)आ गया। मरमोलाडा की ऊंचाई लगभग 11,000 फुट है।

लोगों को बचाने के कवायद शुरू कर दी गई




केव रेसक्यू कोर की ऑफिसर मिशेला ( officer mishela) कैनोवा ने कहा- जानकारी मिलते ही लोगों को बचाने के कवायद शुरू कर दी गई। घायलों में से 2 को बेलुनो के अस्पताल ( hospital) ले जाया गया। वहीं, एक की हालात गंभीर थी। उसे ट्रेविसो के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 5 लोगों को ट्रेंटो के हॉस्पिटल ( hospital) ले जाया गया है।

ग्लोबल वार्मिंग ( global warming ) ला की वजह से दुनिया भर के ग्लेशियर पिघल रहे

ग्लोबल वार्मिंग ( global warming) की वजह से दुनिया भर के ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इसे रोकने के लिए इटली के वैज्ञानिक अल्पाइन पहाड़ों पर मौजूद एक ग्लेशियर को बचाने के लिए उस पर सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट करने वाला तिरपाल बिछा दिया।

You cannot copy content of this page