Indian News : जयपुर | गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर कभी भी हमला करवा सकता है। यह चौंकाने वाला खुलासा लॉरेंस के करीबी संपत नेहरा ने किया है। राजस्थान पुलिस की तीन एजेंसियों ने नेहरा से पूछताछ में यह जानकारी हासिल की। उसने बताया- लॉरेंस के गुर्गे केवल भारत में ही नहीं विदेश में भी फैले हुए हैं। साथ ही वह पाकिस्तान सहित अलग-अलग देशों में अब तक 6 से ज्यादा हत्या भी करा चुका है। संपत ने बताया कि लॉरेंस पाकिस्तान में भी एक हत्या करवा चुका है। हत्या के लिए उसके गुर्गों को जिगना पिस्टल दी जाती है। जो दिल्ली से उठती है। दिल्ली में तीन जगहों पर उनके गुर्गे हथियार उठाते हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इसके बाद उन्हें लोकेशन पर छोड़ देते हैं। हर काम के लिए हर राज्य में युवक काम रहे हैं। एक राज्य में 300 से 500 के बीच में उनकी टीम है। दरअसल, चूरू में कारोबारी से रुपए मांगने के मामले में एजेंसियों ने नेहरा से पूछताछ की थी। इसके बाद उसे बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया है। अब मामले में NIA की टीम नेहरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बठिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से जब संपत नेहरा को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उस दौरान संपत के बाल काफी लम्बे थे। संपत ने करीब करीब सवा लाख रुपए के जूते पहने हुए थे। उसकी जींस लगभग 18 हजार रुपए की थी। उसकी टी-शर्ट करीब 4 हजार रुपए और जैकेट करीब 35 हजार रुपए का था।

Read More >>>> सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिए जा रहे है : आचार्य प्रमोद कृष्‍णम

एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि संपत नेहरा से हुई पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है, वह हैरान और परेशान करने वाली है। राजस्थान पुलिस ने इन बदमाशों की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग को तोड़ा है, लेकिन इसके बाद भी इन बदमाशों के गुर्गों की संख्या कम नहीं हो रही है। संपत से मिली हर जानकारी की जांच कराई जा रही है। सीनियर अधिकारियों को नेहरा से हुई पूछताछ की पूरी जानकारी दे दी गई हैं। राजस्थान पुलिस नेहरा, लॉरेंस, रोहित के गुर्गों की तलाश में एक विशेष अभियान जल्द चलाने वाली है।

Read More >>>> Gaurela-Pendra में सुबह से ही झमाझम बारिश, प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page